दिनांक 11.03.2023 को थाना प्रभारी ईशागढ को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ राजस्थान के व्यक्तियों द्वारा अफीम की खेती व्यापक स्तर पर धोबिया तलाब खैराई ओडीला गांव बीच पहाडी किनारे हो रही है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना से तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल श्री सुजीत सिंह भदौरिया एस.डी.ओ.पी. चन्देरी के नेतृत्व में टीम का गठन कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के पालन मे एस.डी.ओ.पी. चन्देरी श्री सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा थाना प्रभारी ईशागढ एवं टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचकर घेराबंदी कर देखा तो उक्त स्थान पर करीब 7 – 8 बीघा जमीन मे साडी के कपडे से खेत को चारो तरफ ओट करके सरसों व अफीम के पौधे वृहद स्तर पर मय फल पाये जाने पर विधिवत एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये फसल की कटाई व तुडाई पैकिंग कराई गई तो अफीम के कुल 89000 हजार पौधे वजन 3168 किलोग्राम कीमत करीब 04 करोड 21 लाख रुपये को जप्त कर थाना ईशागढ मे अपराध क्रमांक 90/2023 धारा 8/15, 18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा अफीम खेती के स्थान खेत का निरीक्षण किया व टीम को कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को 10,000 रुपये के पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई। अफीम की फसल कटाई के दौरान मुखबिर सूचना पर से जोधपुर राजस्थान के एक व्यक्ति हउलाल को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई जिसमे आरोपी जितेन्द्र उर्फ बल्ली निवासी ईशागढ जिला अशोक नगर एवं रंजीत उर्फ शिवम जाट निवासी ग्राम खोखरिया पीयार शहर जोधपुर राजस्थान का उक्त अफीम की खेती मे सम्मिलित होना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी हउलाल जाट पुत्र हरजीत राम जाट निवासी ग्राम खोखरिया पीयार शहर जोधपुर रजस्थान को गिरफ्तार किया गया व मौके से उक्त अफीम की खेती मे प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली, मोटर सायकल को जप्त किया गया। नारकोटिक्स एक्सपर्ट के मुताबिक अफीम की फसल लगभग 07 बीघा मे थी जिसकी आंकलित कीमत प्रति बीघा 70 – 80 लाख रुपये है इस प्रकार करीब 05 करोड कीमत ऑकी गई है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही मे श्री सुजीत सिंह भदौरिया एस.डी.ओ.(पी) चन्देरी, थाना प्रभारी ईशागढ निरी. दीप्ती तोमर, उनि जोगेन्द्र सिंह यादव, सउनि अंगद सिंह दोहरे, प्र.आर. पुष्पराज सिंह यादव, प्र.आर. महेन्द्र सिंह लोधी, प्र.आर. मकबूल अली, प्र.आर. महेश कुमार, प्र.आर. अभिनाष ग्वाल, आर. रुपेन्द्र तोमर, आर. राजकुमार साहू, आर. कमल किशोर, आर. नीरज सक्सेना, आर. शैलेन्द्र चौहान, आर. राजकुमार मीणा, आर. सत्यवीर, आर. सोनू शर्मा, आर. शत्रुधन शर्मा, आर. देशराज, आर. अंकेश जाटव, आर. शील कुमार, आर. प्रद्धयुमन रावत, म.आर. रौलीराजा, म.आर. सवीता जाटव, आर. चा. रविनद्र भदौरिया सैनिक रामकुमार की उल्लेखनीय भुमीका रही है।