फस्ट रिस्पांडर हेतु जिले के पुलिस थाना चन्देरी मे उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों को NCRP / CFFRP पोर्टल के संबंध मे दी गई जानकारी

राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला अशोकनगर सायबर सेल टीम द्वारा दिनांक 06.10.2022 को सायबर जागरुकता दिवस मनाया गया जिसके माध्यम से तहसील चन्देरी जिला अशोकनगर के शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विघालय, चन्देरी छात्राओं को सायबर अपराधो की जानकारी एवं बचाव के उपायो से अवगत कराया गया, तहसील चन्देरी के तहसील कार्यालय मे उपस्थित कार्यालयीन एवं उपस्थित ग्रामिणो को सायबर अपराध के संबंध मे जागरुक किया गया एवं शासकीय वाहन के माध्यम से तहसील चन्देरी के प्रमुख चौराहो, स्थलो एवं बाजार मे एलाउन्समेन्ट कर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन को सायवर अपराधो से जागरुक किया गया है।

जिले के पुलिस थाना चन्देरी मे उपस्थित अधिकारीयों / कर्मचारियों को आमजन की सायबर संबंधी शिकायतों मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर क्राईम फस्ट रिस्पांस हेतु NCRP एवं CFFRP पोर्टल की जानकारी प्रदाय की गई