आज दिनांक 31.03.2023 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम अशोक नगर मे अपराध समीक्षा मीटिंग ली गई। मीटिंग मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर, एसडीओपी चन्देरी, मुंगावली रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन अशोकनगर तथा समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित हुये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर सभी थाना प्रभारियों को पुलिस की सकारात्मक छबि बनाये रखने एवं गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही महिला अपराध एवं बच्चों के साथ घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने, अवैध गतिविधियों मे लिप्त माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं पुलिस एवं जनता के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण निर्मित करने पर जोर दिया गया। आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त प्रतिवंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को साथ-सुधरी एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित गणवेश धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारीयों को कॉम्बिंग गस्त के दौरान अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।


