
- अधिकारियों को लोगों की परेशानियां दूर करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कलेक्टर अभय वर्मा पहुंचे। उन्होंने राहत कैंपों में पहुंचकर पीडितों से चर्चा कर उनके हाल जाने साथ ही अधिकारियों को लोगों की परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अभय वर्मा मंगलवार को कस्बे में पहुंचे। उन्होंने राहत कैंपों में जाकर पीडि़तों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। तहसील में पदस्थ राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कैंपों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के चर्चा कर उनके हाल चाल जाने। इसके बाद वह बाढ़ पीड़ित चरोदा गांव पहुंचे तथा यहां हुए नुकसान का जायजा लिया। वह यहां चल रहे राहत कैंप भी पहुंचे तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार विनीत गोयल सहित राजस्व अमले को निर्देश दिए कि सभी पीडितों को जल्द राहत राशि पहुंचाए तथा कैंपों में किसी को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखें और यहां रह रहे लोगों को भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लेने का भी आग्रह किया।