दिनांक 20.04.2023 को थाना देहात पर फरियादिया निवासी तुलसी सरोवर कालोनी अशोकनगर ने अपनी 06 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी चुन्ना उर्फ कृषणकुमार कुशवाह निवासी तुलसी सरोवर कालोनी अशोकनगर के विरुद्ध रिपोर्ट की थी जिस पर थाना देहात पर अप.क्र. 242/2023 धारा 376 AB भादवि एवं 5M/6 पोक्सो एक्ट का कायम किया जाकर सम्पूर्ण मामले से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अशोकनगर को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की तुरन्त गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की गई। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व एस.डी.ओ.पी. महोदय के निर्देशन मे थाना प्रभारी देहात उनि रोहित दुबे, उनि अंजू पून, प्र.आर. अतेन्द्र यादव, प्र.आर. यशपाल रघुवंशी, प्र.आर. दिनेश कोरी, आर. राघवेन्द्र द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये आरोपी चुन्ना उर्फ कृष्णकुमार पुत्र सोमसिंह कुशवाह उम्र 38 साल निवासी तुलसी सरोवर कालोनी अशोकनगर को मात्र 01 घण्टे मे गिरफ्तार किया जिसे जुडीशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया बाद उसे जिला जेल अशोकनगर भेजा गया। उक्त प्रकरण मे मामले की गंभीरता एवं आरोपी की गिरफ्तारी की त्वरित कार्यवाही को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा देहात थाना की पुलिस टीम को पुरुष्क-त करने की घोषणा की है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही से अशोकनगर की आम जनता मे पुलिस के प्रति विश्र्वास की भावना बढी है।

कार्यवाही मे सरायनीय भूमीका थाना प्रभारी देहात उनि रोहित दुवे, उनि अंजू पून, प्र.आर. अतेन्द्र यादव, प्र.आर. यशपाल रघुवंशी, प्र.आर. दिनेश कोरी, आर. राघवेन्द्र की रही है।