दिनांक 02.11.2022 को ग्राम लालपुर में पुरानी रंजिश पर से दिन के करीब ढाई बजे आरोपीगण मंगल कुशवाह एवं कल्लू कुशवाह पुत्रगण घासीराम कुशवाह निवासी लालपुर द्वारा फरियादिया अनीता बाई पत्नि सिरनाम सिंह कुशवाह निवासी लालपुर की सास रामबाई पत्नि मुन्नालाल कुशवाह उम्र 55 साल निवासी लालपुर की लोहे की धारदार गडासा एवं पत्थर से मारपीट कर सिर मे चाट पहुचाकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट पर से थाना कचनार में अपराध क्रमांक 282 / 2022 धारा 302, 34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। हत्या की घटना के तत्काल बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दविश हेतु रवाना की गई। आरोपीगणों को घटना के 06 घंटे के अंदर थाना कचनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों की गिरफ्तारी में निरी. नीतू सिंह थाना प्रभारी कचनार, सउनि रामदयाल नंदा, सउनि भुवान चौहान, प्र.आर. वीर सिंह, प्र.आर. शिवेन्द्र सिंह प्र.आर. सोनू रघुवंशी, प्र.आर. आशीष रघुवंशी एवं प्र.आर. चन्द्रभान रघुवंशी की उललेखनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा पुलिस टीम को पुरष्कृत करने की घोषणा की गई।